Jammu and Kashmir: झिड़ी मेले में दुकानदारों के लिए पंजीकरण की बढ़ी तारीख
Jammu-Kashmir: झिड़ी मेले को लेकर दुकानदारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि जिन दुकानदारों ने अभी तक मेले में दुकानें लगाने के लिए पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें निराश होने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि अब वे 3 नवंबर तक मेले में दुकानें लगाने के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
पहले मेला प्रशासन द्वारा दुकानों के आवंटन हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इस अवधि को बढ़ा दिया गया है। इस फैसले के बाद अब दुकानदार 3 नवंबर तक दुकानों के आवंटन के लिए पंजीकरण करा सकेंगे।