Jammu Kashmir: रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी के घर NIA ने की Raid

Update: 2026-02-17 06:36 GMT
Jammu Kashmir: श्रीनगर में मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। NIA ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में अहम कार्रवाई करते हुए एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी के घर छापेमारी की है। यह कार्रवाई वर्ष 2024 में दर्ज एक आतंकी प्रकरण के सिलसिले में की गई बताई जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार, तलाशी अभियान शहर के मेहजूर नगर इलाके में रहने वाले नजीर अहमद भट के आवास पर चलाया गया। NIA की टीम ने घर के भीतर विस्तृत जांच की और कुछ दस्तावेजों व अन्य सामग्री को खंगाला। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई 2024 में दर्ज आतंकवाद से संबंधित केस की जांच के तहत की जा रही है। फिलहाल एजेंसी की टीम मौके पर मौजूद है और आगे की जांच जारी है।
Tags:    

Similar News