Jammu-Kashmir: नगर निगम की कार्रवाई, अवैध कब्जों पर चला पीला पंजा

Update: 2026-01-16 03:27 GMT
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू शहर में आज जम्मू नगर निगम द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। नगर निगम ने शहर के विभिन्न वार्डों में सड़कों के किनारे और फुटपाथों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए पीला पंजा चलाया।यह कार्रवाई आवास एवं शहरी विकास विभाग की आयुक्त सचिव मनदीप कौर की अध्यक्षता में तथा जम्मू नगर निगम के आयुक्त डॉ. देवांश यादव की मौजूदगी में की गई। नगर निगम की टीम ने वार्ड नंबर 34, 35, 36, 37 और 38 में जाकर सड़कों और फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया।
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। नगर निगम की इस मुहिम से आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि फुटपाथों पर अवैध कब्जों के कारण पैदल चलने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।नगर निगम आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने कहा कि शहर को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें और प्रशासन का सहयोग करें।
Tags:    

Similar News