Jammu-Kashmir: Christmasड्यूटी पर तैनात CRPF जवानों के कैंप में भीषण आग

Update: 2025-12-26 07:30 GMT
Jammu-Kashmir: गुरुवार देर रात आग लगने की घटना के दौरान श्रीनगर में बैंक्वेट हॉल के पास CRPF बैरक में फायर और इमरजेंसी सर्विस के जवान आग से जूझते दिखे। इस कैंप के जवान असल में क्रिसमस के मौके पर कैथोलिक चर्च की सुरक्षा के लिए तैनात थे, तभी कैंप में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंचे फायर और इमरजेंसी के जवानों ने कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन बैरक को काफी नुकसान हुआ|फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में कश्मीर घाटी में आग लगने की यह 7वीं घटना है।
Tags:    

Similar News