Jammu Kashmir : मंडराया बाढ़ का खतरा, जोखिम में 30,000 लोगों की जान

Update: 2026-02-21 03:15 GMT
Jammu Kashmir : Chenab River के आस-पास के इलाकों में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ और भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए बांधों का अब तक पुनर्निर्माण नहीं हुआ है जिससे आसपास के गांवों में चिंता और नाराज़गी बढ़ती जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बांधों की मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में दोबारा बाढ़ की स्थिति बन सकती है, जिससे गांवों को गंभीर नुकसान झेलना पड़ सकता है। उनका आरोप है कि प्रशासन की ओर से आश्वासन तो दिए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्य संतोषजनक नहीं है।
स्थानीय लोगों ने सरकार पर आरोप लगाया कि केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, जबकि सुरक्षा के लिए जरूरी कदम समय पर नहीं उठाए जा रहे। उनका कहना है कि बरसात का मौसम आने से पहले मजबूत बांध निर्माण बेहद आवश्यक है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
Tags:    

Similar News