Jammu Kashmirr: संदिग्ध हालत में मिला 13 साल के लड़के का शव, इलाके में सनसनी

Update: 2026-02-17 04:16 GMT
Jammu Kashmirr: कठुआ जिला के राजबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते हरिया चक के काना चक इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 13 वर्षीय बलविंद्र कुमार पुत्र सोहन लाल का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने काना चक इलाके में एक किशोर का शव पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उसके गले पर चोट के निशान पाए गए, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कठुआ भेज दिया है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।अधिकारियों के अनुसार मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। किशोर की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
 
Tags:    

Similar News