Jammu-Kashmir : नियंत्रण रेखा पर गोली चलने से सेना का जवान शहीद

Update: 2025-11-04 04:35 GMT
Jammu-Kashmir : जम्मू-कश्मीर के पुंछ से एक दुखद घटना सामने आई है। पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थित जलास इलाके में हुई एक आकस्मिक गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। शहीद जवान की पहचान नायक अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। सेना और प्रशासन ने जवान की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
Tags:    

Similar News