\Jammu Kashmir : पुलवामा के टेंगपुना इलाके में गुरुवार शाम एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, घर से अचानक तेज लपटें उठने लगीं, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलवामा सहित आसपास के स्टेशनों से फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी थीं। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। घर में हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। मामले में और जानकारी का इंतजार है।
Tags: