Jammu Kashmir: अवैध पैट्रोलियम बिक्री के बड़े नैटवर्क का भंडाफोड

Update: 2025-11-24 06:06 GMT
Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर की अवंतीपोरा पुलिस ने पैट्रोलियम उत्पादों की अवैध बिक्री में लिप्त एक बड़े नैटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 1750 लीटर डीजल और कैरोसिन जब्त किया है। यह कार्रवाई एक पुख्ता सूचना के आधार पर की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंचार्ज पुलिस पोस्ट रेशीपोरा की टीम ने एस.डी.पी.ओ. अवंतीपोरा की निगरानी में मलंगपोरा (वर्तमान पता सोनरिगुंड) निवासी मोहम्मद शफी राथर के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस ने 17 50 लीटर अवैध रूप से संग्रहीत पैट्रोलियम उत्पाद बरामद किए, जिसमें 950 लीटर डीजल और 800 लीटर कैरोसिन शामिल हैं।इस संबंध में पुलिस थाना अवंतीपोरा में मामला दर्ज किया गया है|
Tags:    

Similar News