Jammu-Kashmir : बॉर्डर एरिया में गश्त दौरान भयानक हादसा, 4 पुलिसकर्मी घायल

Update: 2025-10-26 05:10 GMT
Jammu-Kashmir : पुंछ जिले के गुरसाई मेंढर क्षेत्र में आज एक भयानक हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, एक पुलिस वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह घटना बॉर्डर एरिया में गश्त के दौरान हुई। पुलिसकर्मी गश्त पर निकले थे तभी उनका वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस हादसे की वजह और विस्तृत जानकारी पता लगा रही है।
Tags:    

Similar News