Jammu: बिश्नाह अस्पताल में खराब दवाइयों का मामला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
जीवन रक्षक दवाइयों के खराब होने से बिश्नाह अस्पताल सवालों के घेरे में
जम्मू: बिश्नाह के उप-जिला अस्पताल में जीवन रक्षक दवाइयों के कथित तौर पर उपयोग से पहले ही खराब होने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अस्पताल में रखी कुछ महत्वपूर्ण दवाइयां समय पर मरीजों के उपचार में इस्तेमाल नहीं हो सकीं और अब उनके खराब या कबाड़ होने की बात सामने आई है। इस मामले में दवाइयों के रखरखाव, स्टॉक प्रबंधन और समय पर वितरण को लेकर सवाल खड़े हुए हैं।
वहीं मामले को लेकर बिश्नाह के बीएमओ डॉ. श्याम लाल मंगलवार को अपना पक्ष रखेंगे। उनके स्पष्टीकरण के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि दवाइयां किन परिस्थितियों में खराब हुईं, स्टॉक कितना था और जिम्मेदारी किस स्तर पर तय होगी। गौरतलब है कि बीएमओ डॉ. श्याम लाल इससे पहले अस्पतालों में उपलब्ध दवाइयों और स्वास्थ सुविधाओं की व्यवस्था का जायजा लेते रहे हैं।