बडगाम (जम्मू-कश्मीर) : जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के मझमा इलाके में शुक्रवार को रेलवे स्टेशन की ओर आ रही एक ट्रेन पटरी से उतर गई. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
मागम तहसीलदार जफर अहमद लोन ने कहा, "यह बनिहाल से आ रही थी और पटरी से उतर गई। ट्रेन की गति धीमी थी क्योंकि यह स्टेशन की ओर आ रही थी। कोई भी घायल नहीं हुआ है। सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है।"
Tags: