Srinagar श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हबदीपोरा इलाके में मंगलवार दोपहर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया गया। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दोपहर में हबदीपोरा शोपियां में आईईडी का पता लगाया। उन्होंने कहा कि आईईडी का पता चलने के तुरंत बाद विस्फोटक को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को बुलाया गया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।