डल झील : कश्मीर का सौंदर्य, प्रसिद्ध पुष्प वाटिका और भी बहुत कुछ
सबसे सुंदर झीलों में शुमार
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : तीन दिशाओं से पहाड़ियों से घिरी डल झील जम्मू-कश्मीर की दूसरी सबसे बड़ी झील डल झील है। भारत की सबसे सुंदर झीलों में इसे शुमार किया जाता है। पर्यटक जम्मू-कश्मीर आएँ और डल झील देखने न जाएँ ऐसा हो ही नहीं सकता। पौराणिक मुगल किलों में यहाँ की संस्कृति तथा इतिहास के दर्शन होते हैं।डल झील के पास ही मुगलों के सुंदर एवं प्रसिद्ध पुष्प वाटिका से डल झील की आकृति और उभरकर सामने आती है। मुख्य रूप से इस झील में मछली पकड़ने का काम होता है। डल झील के मुख्य आकर्षण का केन्द्र है यहाँ के हाउसबोट। सैलानी इन हाउसबोटों में रहकर इस खूबसूरत झील का आनंद उठा सकते हैं।यह झील, कश्मीर की घाटियों की अन्य धाराओं के साथ मिल जाती है। झील के चार जलाशय हैं गगरीबल, लोकुट डल, बोड डल तथा नागिन। लोकुट डल के मध्य में रूप लंक द्वीप स्थित है तथा बोड डल जलधारा के मध्य में सोना लंक स्थित है।