Jammu जम्मू: जम्मू-कश्मीर Jammu and Kashmir के उधमपुर ज़िले में गुरुवार को केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवानों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना सुबह लगभग 10:30 बजे कदवा इलाके में हुई जब जवान बसंत गढ़ से एक ऑपरेशन से लौट रहे थे। यह वाहन बल की 187वीं बटालियन का है। वाहन में 23 जवान सवार थे। दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ एक और जवान की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या तीन हो गई।