उपराज्यपाल से मिले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव

उपराज्यपाल

Update: 2023-03-19 09:53 GMT

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आज राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की।विजयवर्गीय ने जम्मू कश्मीर के विकास और लोगों के कल्याण के संबंध में उपराज्यपाल के साथ विभिन्न मामलों पर चर्चा की।

बाद में, पूर्व मंत्री सुखनंदन चौधरी ने उपराज्यपाल को सार्वजनिक महत्व के विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया।उपराज्यपाल ने पूर्व मंत्री को योग्यता के आधार पर वास्तविक मांगों के उचित निवारण का आश्वासन दिया।भारतीय बास्केटबॉल टीम के पूर्व कप्तान त्रिदीप राय ने भी उपराज्यपाल से मुलाकात की और युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने पर चर्चा की।


Tags:    

Similar News