भाजपा देश के धर्मनिरपेक्ष सामाजिक चरित्र को क्षति पहुंचा रही, इसे रोकना होगा: महबूबा मुफ्ती

पीडीपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर देश के धर्म निरपेक्ष सामाजिक चरित्र को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया है।

Update: 2022-04-30 02:02 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पीडीपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर देश के धर्म निरपेक्ष सामाजिक चरित्र को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया है। जम्मू के तीन दिवसीय दौरे को पूरा कर कश्मीर रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में महबूबा ने यह बात कही।

महबूबा ने कहा, देश की आजादी का आंदोलन पूरी तरह से धर्म निरपेक्ष था। ऐसे में हमारे देश का डीएनए धर्म निरपेक्ष चरित्र का है। स्वतंत्रता मिलने के बाद प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू हो या फिर उसके बाद रहे प्रधानमंत्री उन्होंने धर्म निरपेक्ष चरित्र को बनाए रखा।
भाजपा की केंद्र सरकार ने धर्म निरपेक्ष चरित्र को क्षति पहुंचाने का कार्य किया है। मस्जिदों में लाउड स्पीकर का मुद्दा हो या फिर अल्पसंख्यकों के घरों को बुल्डोजर से गिराना। धर्म निरपेक्ष चरित्र को नुकसान पहुंचाने के लक्ष्य के साथ केंद्र की भाजपा सरकार ऐसा कर रही है।
उन्होंने कहा, भाजपा सरकार के पास लोगों को देने के लिए न तो नौकरी है और न ही बिजली और पानी की सुचारु आपूर्ति कर पा रहे हैं। महंगाई बेकाबू हो चुकी है। भाजपा केवल समाज में नफरत फैलाकर सत्ता में बने रहना चाहती है।
उन्होंने कहा, हमारे मुल्क की बुनियाद ही धर्म निरपेक्षता की है। महबूबा ने कहा, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान जोकि धर्म के नाम पर अलग देश बना। उसकी हालत देखकर खुद ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि धार्मिक कट्टरता हमें किस तरफ ले जाएगी।
Tags:    

Similar News

-->