Bilawar: नशा मुक्ति के लिए बिलावर में सिग्नेचर अभियान

Update: 2026-05-06 10:36 GMT

बिलावर: नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस द्वारा बिलावर के चोगान चैक में सिग्नेचर अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में एडीसी बिलावर, एसपी अपर कठुआ, एसडीपीओ बिलावर, तहसीलदार और एसएचओ बिलावर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। लोगों ने नशे के खिलाफ हस्ताक्षर कर अभियान को समर्थन दिया और नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए खासकर युवाओं से इससे दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य जनभागीदारी बढ़ाकर नशे के खिलाफ सामूहिक लड़ाई को मजबूत करना था।

कठुआ पुलिस ने दोहराया कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Tags:    

Similar News