कठुआ: शहर में नवनिर्मित भगवान श्री परशुराम चैक का लोकार्पण 15 नवंबर को धार्मिक विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया जाएगा। इस अवसर पर चैक के स्तंभ पर भगवान श्री परशुराम जी के प्रतीकात्मक शस्त्र (परशे) स्थापित किए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर श्री ब्राह्मण सभा कठुआ की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

इस संबंध में श्री ब्राह्मण सभा कठुआ के प्रधान सुरेंद्र मेहता और सभा के अन्य सदस्यों जिनमें सुनील शर्मा, इंदेश्वर शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, प्रो शुभकरण, मास्ट अमरनाथ भी शामिल रहे, ने पत्रकारवार्ता कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को सबसे पहले श्री ब्राह्मण सभा परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्री परशुराम जी के शस्त्रों का विधिवत पूजन किया जाएगा। इसके उपरांत शस्त्रों को शोभायात्रा के रूप में भगवान श्री परशुराम चैक तक ले जाया जाएगा। वहां नवनिर्मित चैक के स्तंभ पर इन शस्त्रों को विधि-विधान से स्थापित किया जाएगा। इसके बाद चैक का विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान श्री परशुराम जी के चैक का निर्माण धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कठुआ के समस्त निवासियों से इस धार्मिक एवं ऐतिहासिक अवसर पर बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से शहरवासियों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में श्री ब्राह्मण सभा परिसर में पहुंचकर शस्त्र पूजन में शामिल हों और इसके बाद शोभायात्रा के साथ भगवान श्री परशुराम चैक तक पहुंचकर लोकार्पण समारोह की शोभा बढ़ाएं

Tags: