Jammu जम्मू: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को कठुआ जिले में दो चोरों को गिरफ्तार कर बैंक डकैती की कोशिश को नाकाम करने का दावा किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अंकुश शर्मा और सुनील सिंह ने मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात को हटली इलाके में जेएंडके बैंक परिसर की साइड की दीवार तोड़ दी और स्ट्रांग रूम तक पहुंचने की कोशिश की।
उन्होंने बताया कि पुलिस के एक गश्ती दल ने बैंक के अंदर कुछ संदिग्ध हरकत देखी और मौके पर पहुंचे। लेकिन दोनों चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। प्रवक्ता ने बताया कि हालांकि, घटना के कुछ ही घंटों के भीतर उन्हें हीरानगर के कूटा इलाके से पकड़ लिया गया और गिरफ्तार कर लिया गया।