Amarnath Yatra: श्री बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा का छठा जत्था आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजौरी पहुँच गया। इस जत्थे में कुल 727 श्रद्धालु शामिल हैं, जिनमें 473 पुरुष, 242 महिलाएँ और 12 बच्चे शामिल हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा यात्रा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, सुचारू और श्रद्धापूर्ण वातावरण में पूरी हो सके।
स्थानीय नागरिकों और धार्मिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं का पारंपरिक स्वागत किया गया। श्रद्धालु बाबा बुड्ढा अमरनाथ के दर्शन के लिए गहरी आस्था और उत्साह के साथ यात्रा कर रहे हैं।
Tags: