Amarnath Yatra : 26,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, श्रद्धालुओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

Update: 2025-07-06 06:26 GMT
Amarnath Yatra :  श्री अमरनाथ जी यात्रा 2025 के तीसरे दिन बाबा बर्फानी के भक्तों का तीसरा जत्था बालटाल और नुनवान बेस कैंप से पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पहले दो दिनों में 26,863 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचे।
घाटी में पड़ रही भीषण गर्मी भी श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति पर कोई असर नहीं डाल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब पांच बजे दोनों बेस कैंपों से श्रद्धालुओं का जत्था बम बम भोले और जय शिव शंकर का जयकारा लगाते हुए पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ।
तीसरे दिन साढ़े सात हजार से अधिक श्रद्धालु गुफा के लिए रवाना हुए। पुणे से आए और नुनवान बेस कैंप से अपनी यात्रा शुरू करने वाले पंकज ने बताया कि वह पिछले नौ सालों से यात्रा पर आ रहे हैं लेकिन इस साल मौसम पिछले कई सालों की तुलना में अधिक गर्म है। ब्यूरो
बालटाल (गांदरबल)। बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे दिव्यांग श्रद्धालुओं ने कहा कि हम असहायों के लिए भोले ही एकमात्र सहारा हैं। दिव्यांग श्रद्धालुओं के अनुसार हम प्रार्थना करते हैं कि भोले का बुलावा हमें मिलता रहे और हमें उनके दर्शन होते रहें। बिहार से आए उमेश दास ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वह हर साल पैदल यात्रा करते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा का बुलावा आता है और हम भी सच्ची आस्था और भक्ति के साथ आते हैं और उनके आशीर्वाद से सफल दर्शन कर लौटते हैं।
Tags:    

Similar News