Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा के पहले दिन गुरुवार को 12,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा में पवित्र शिवलिंग के दर्शन किए। अधिकारियों ने बताया, "यात्रा के पहले दिन कुल 12,348 तीर्थयात्रियों ने 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में पूजा की।" अधिकारियों ने बताया कि इनमें 9181 पुरुष, 2223 महिलाएं, 99 बच्चे, 122 साधु, 7 साध्वी और 8 'ट्रांसजेंडर' शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पहले दिन इतनी बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद नहीं थी।
Tags: