जेईई मेन 2025 के परिणाम में एलन कोटा के छात्र अग्रणी

Update: 2025-04-22 03:20 GMT
Kota कोटा,  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित जेईई मेन 2025 के परिणाम में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्टता साबित की है। अब तक आए परिणामों में एलन के 33 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया रैंक में टॉप-100 में एआईआर रैंक के साथ सफलता हासिल की है। इनमें एलन कोटा के क्लासरूम विद्यार्थी ओमप्रकाश बेहरा ने 300/300 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त की है।
बयान के अनुसार, इन उत्कृष्ट जेईई मेन 2025 परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एलन के सीईओ नितिन कुकरेजा ने कहा कि एलन ने मेडिकल, इंजीनियरिंग और जूनियर स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों की अपनी महान परंपरा को कायम रखा है। चाहे कोटा हो या अन्य शहरों में सेंटर या डिजिटल कोर्स, एलन के परिणाम सबसे आगे हैं। उन्होंने एलन टीम पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखना एलन का प्राथमिक उद्देश्य है।
एनटीए की ओर से जारी नतीजों में कुल 100 पर्सेंटाइल स्कोर वाले छात्रों में एलन कोटा के ओमप्रकाश बेहरा ने ऑल इंडिया रैंक-1, सक्षम जिंदल ने AIR-10, अर्नब सिंह ने AIR-11, रजित गुप्ता ने AIR-16, मोहम्मद अनस ने AIR-17 और लक्ष्य शर्मा ने AIR-22 हासिल की है। एलन डिजिटल के ऑनलाइन लाइव क्लासरूम कोर्स के छात्र अरिट्रॉन रॉय ने ऑल इंडिया रैंक 51 हासिल की है। अब तक आए नतीजों में टॉप-100 में 33 छात्र एलन करियर इंस्टीट्यूट के हैं। 26 क्लासरूम कोर्स के हैं और 7 छात्र डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन टेस्ट सीरीज के जरिए एलन से जुड़े हैं। गौरतलब है कि पिछले साल भी एलन क्लासरूम के छात्र नीलकृष्ण ऑल इंडिया रैंक-1 पर थे। एलन ऑनलाइन टेस्ट सीरीज के छात्र देवदत्त माझी ने भी जेईई मेन 2025 के नतीजों में 300/300 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है।
Tags:    

Similar News