Jammu जम्मू, वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अजातशत्रु सिंह ने किश्तवाड़ जिले के चोसिटी गाँव में बादल फटने की दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस घटना में दो सीआईएसएफ कर्मियों सहित कम से कम 30 लोगों की जान चली गई है और कई लोग घायल या लापता हैं। अपने संदेश में, अजातशत्रु सिंह ने इस घटना को क्षेत्र के लिए एक विनाशकारी आघात बताया।