Shimla शिमला: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में गर्मी बढ़ने लगी है। राज्य के मौसम विज्ञान विभाग ने ऊना, कुल्लू और मंडी जिलों के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों के लिए येलो चेतावनी जारी की है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 3°C से 4°C और अधिकतम तापमान में 2°C से 3°C तक बढ़ोतरी हो सकती है।
विभाग ने राज्य के सभी 12 जिलों में 1 और 2 मई को बारिश की चेतावनी भी दी है। 30 अप्रैल तक मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन 1 मई से राज्य में हल्की बारिश शुरू हो सकती है।बीते 24 घंटे में राज्य भर में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। ऊना 42°C तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि लाहौल-स्पीति का केलॉंग 3.3°C न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।