आखिरकार हमारी समस्याएं कब होंगी हल

Update: 2023-10-08 12:18 GMT
बरमाणा। दि गागल एसीसी फैक्टरी मजदूर संघ ने मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं होने के चलते रोष जताया है। संघ का कहना है कि अडानी ग्रुप को मजदूरों की समस्याओं को लेकर उचित कदम उठाने चाहिए। वहीं संघ ने आग्रह किया है कि मजदूरों की समस्याएं सुलझाई जाएं। दि गागल एसीसी फैक्ट्ररी मजदूर संघ की बैठक का आयोजन बरमाणा में किया गया। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष काला राम कश्यप ने की। वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष नानक चंद ठाकुर भी मौजूद रहे। इस बैठक में समझौता वार्ता को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष काला राम कश्यप ने कहा कि एक सितंबर 2022 को समझौता वार्ता हुई थी, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी यह समझौता धरातल पर नहीं उतर पाया है। अध्यक्ष काला राम कश्यप ने अडानी ग्रुप से आग्रह किया है कि कामगारों की समस्याओं के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएं। इस बैठक में महामंत्री गगनेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रेमलाल शर्मा, जिला महामंत्री राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News

-->