Himachal Pradesh में मौसम बदलेगा, 6 दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना, कई जिलों में अलर्ट जारी

Update: 2026-04-27 15:43 GMT

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है क्योंकि प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 6 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 अप्रैल से 3 मई के बीच प्रदेश के कई भागों में बारिश होने की संभावना है। 28, 29, 30 अप्रैल और 3 मई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं 1 और 2 मई को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

मौसम विभाग ने 28 और 29 अप्रैल के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि और आंधी चलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

इसके अलावा ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने, तेज हवाएं और तूफान जैसी स्थिति बनने की चेतावनी दी गई है। विभाग ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

Tags:    

Similar News