कैबिनेट की बैठक में कई संस्थानों का होगा स्तरोन्नयन

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य सचिवालय में होगी।

Update: 2022-06-05 16:26 GMT

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य सचिवालय में होगी। बैठक में स्वास्थ्य, शैक्षणिक, राजस्व और कई अन्य संस्थानों के स्तरोन्नयन को मंजूरी मिलेगी। कई बजट घोषणाओं को भी स्वीकृति मिलेगी।

सीएम पहले ही सभी मंत्रियों को निर्देश दे चुके हैं कि वे हर घोषणा का एक एजेंडा बनाकर कैबिनेट में लाएं, जिससे इन घोषणाओं को समय पर लागू किया जा सके। चुनावी वर्ष में इन्हें समय पर लागू करने के लिए प्रदेश सरकार बाध्य है
कैबिनेट इस बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के बारे में भी निर्णय हो सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला दौरे के बाद यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मुख्यमंत्री इस बैठक में कई लंबित मसलों पर निर्णय ले सकते हैं।


Tags:    

Similar News