Una: सुलिंदर पाल कौर की उपमुख्यमंत्री से मुलाकात, विकास मुद्दों पर चर्चा

"उपमुख्य"मंत्री से मुलाकात में विकास कार्यों पर हुआ विचार-विमर्श"

Update: 2026-06-05 13:12 GMT

ऊना: जिला परिषद दुलैहड़ वार्ड से नवनिर्वाचित सदस्य सुलिंदर पाल कौर ने शुक्रवार को क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं समर्थकों के साथ हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने सुलिंदर पाल कौर को जिला परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उन्हें शॉल-टोपी पहनाकर और मां का सचित्र प्रदान करके सम्मानित किया।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि वह जनसेवा की भावना से कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

वहीं सुलिंदर पाल कौर ने चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए दुलैहड़ वार्ड के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने लगातार दूसरी बार कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार पर विश्वास जताया है, जिसके लिए वह सभी मतदाताओं की ऋणी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी उपमुख्यमंत्री से क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की और क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Tags:    

Similar News