Una: तेंदुए के आतंक से लोग खौफजदा, पालतू जानवरों को बना चुका है अपना शिकार
Una ऊना: उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत बडूही के उपरली बडूही स्थित चौहान आबादी में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासी मनजीत सिंह चौहान ने बताया कि बीती रात तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस आया और एक पालतू कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। क्षेत्रवासियों को डर है कि यह तेंदुआ बच्चों या किसी अन्य इंसान को नुकसान न पहुंचा दे।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ा जाए। डीएफओ ऊना सुशील राणा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और रिहायशी इलाके में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग को यह पिंजरा लगाने के आदेश दे दिए गए हैं।