Una: झगड़े में बीच-बचाव करने वाले व्यक्ति की हत्या

Update: 2025-04-15 01:38 GMT
Una ऊना: झगड़ रहे लोगों को रोकने व उनमें बीच-बचाव करने गए व्यक्ति को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। जिस पर पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता कबूतरी देवी निवासी विहार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार सहित घालूवाल में रह रही है। रविवार रात को कुछ लोग आपस में झगड़ रहे थे।
तभी उसके पति प्रमोद सिंह ने बीच बचाव कर समझाने का प्रयास किया तो उन लोगों ने उसके पति को लोहे की रॉड व डंडों से पीट-पीट कर मार डाला। शिकायतकर्ता ने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले की पुष्टि करते हुए हरोली थाना प्रभारी सुनील सांख्यान ने बताया कि बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है तथा महतो उर्फ ​​फौजी, अंकुश व अनीश को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News