Una: कार सवार से 4.84 ग्राम चिट्टा बरामद, 2 युवक गिरफ्तार

Update: 2025-05-23 02:51 GMT
Una ऊना: गगरेट पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुराना अंब रोड पर कलोह वेहली क्षेत्र में की गई, जहां दोनों आरोपी संदिग्ध हालत में कार में घूमते पाए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार (40) निवासी गांव धरोटी, डाकघर सुबानी, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर और सुशील कुमार (28) निवासी बरठीं, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने शक के आधार पर जब डिजायर कार की तलाशी ली तो उसमें से करीब 4.84 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News