Una: खड्ड में अवैध खनन करते 2 ट्रैक्टर पकड़े, मामला दर्ज

Update: 2025-08-31 03:05 GMT
Una ऊना: बंगाणा पुलिस थाना की टीम ने शनिवार को अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लूनाखड़ी खड्ड में छापेमारी की। इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने अपनी टीम के साथ किया। पुलिस ने मौके पर ही अवैध खनन में संलिप्त पाए गए 2 ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया।
थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि आजकल बारिश का मौसम है और नदियों व खड्डों में पानी का बहाव काफी तेज है। ऐसे में अवैध खनन करना न केवल पर्यावरण के लिए खतरनाक है, बल्कि इससे जान का भी खतरा है। इसके बावजूद कुछ लोग पैसों के लालच में ऐसा जोखिम भरा काम कर रहे हैं। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि बंगाणा पुलिस ऐसी गतिविधियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।
लूनाखड़ी खड्ड में जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टरों को बंगाणा पुलिस थाना ले जाया गया है और उनके चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध खनन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Tags:    

Similar News