566 ग्राम चरस के साथ जालंधर के दो युवक गिरफ्तार

Update: 2023-01-24 16:29 GMT
566 ग्राम चरस के साथ जालंधर के दो युवक गिरफ्तार
  • whatsapp icon
सुंदरनगर, 24 जनवरी : नेशनल हाईवे 21 पर सलापड़ पुलिस ने मनाली से चंडीगढ़ जा रहे दो कार सवार युवकों को 566 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पकड़े गए आरोपी
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम सलापड़ पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कटोच आरक्षी कमल किशोर व होमगार्ड जवान धर्मदास के साथ नेशनल हाईवे 21 पर कांगू में नाकाबंदी पर मौजूद थे। इसी दौरान एक कार को जांच के लिए रोका तो उसमें तलाशी के दौरान दो युवकों से 566 ग्राम चरस बरामद हुई। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आरोपियों की पहचान सागर बबर (22) निवासी शेर सिंह कॉलोनी और सुधांशु (20) मॉडल हाउस जालंधर के रूप में हुई है।
मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों के कब्जे से 566 ग्राम चरस बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Similar News