आज हिमाचल के चार जिलों में आज बाढ़ का खतरा, सात तक बरसेगा अंबर

हिमाचल प्रदेश में रविवार दोपहर 12 बजे तक प्रदेश के चार जिलों में बाढ़ आने का खतरा है।

Update: 2022-09-04 02:30 GMT

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल प्रदेश में रविवार दोपहर 12 बजे तक प्रदेश के चार जिलों में बाढ़ आने का खतरा है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शिमला, सिरमौर, चंबा और कांगड़ा जिला के लिए यलो अलर्ट जारी किया हैं। ऐसे में इन जिलों में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया हैं। खासकर नदी-नालों से दूर रहने को कहा गया हैं। वहीं प्रदेश में अब बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सात सितंबर तक प्रदेश में मौसम के खराब रहने का अनुमान लगाया हैं। वहीं पांच सितंबर तक प्रदेश के सात जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें, तो छह और सात सितंबर को भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश हो सकती है। प्रदेश में 29 जून से 2 सितंबर तक हुई मानसून की बारिश से लगभग 2000 करोड़ की सरकारी व निजी संपत्ति तबाह हो गई है। सडक़ों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। 169 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त, 844 घरों को आंशिक क्षति, 775 गौशालाएं, 75 घाट व दुकानें भी बारिश से क्षतिग्रस्त हुई हैं।

मौत का आंकड़ा तीन सौ के पार
हिमाचल प्रदेश मेंं मानसून के कारण हुई दुघर्टनाओं में मरने वाले लोगों का आंकड़ा 300 को पार कर चुका हैं। प्रदेश में मानसून के कारण हुई दुघर्टनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या 302 पहुंच चुकी है। 581 घायल और 8 लोग लंबे समय से लापता हैं। मंडी जिला में सबसे ज्यादा 52, शिमला में 47, कुल्लू में 37, चंबा में 34, सिरमौर में 24, सोलन में 16, बिलासपुर में 12, हमीरपुर में 11, ऊना में 27, लाहुल-स्पीति में 8, किन्नौर में 4 और कांगड़ा में 27 लोगों की बाढ़, भू-स्खलन, बादल फटने या सडक़ दुर्घटनाओं में जान गई है।
Tags:    

Similar News

-->