25 से 27 तक बारिश के साथ अंधड़ का अलर्ट, धूप खिलते ही चढ़ा पारा ऊना 30 डिग्री के पार

Update: 2023-02-24 10:06 GMT
शिमला: हिमाचल प्रदेश धूप खिलते ही पारा फिर से चढ़ गया है। वीरवार को ऊना जिला में अधिकतम तापमान फिर से 30 डिग्री को पार कर गया है। ऊना जिला में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं बिलासपुर जिला में अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया है और मंडी जिला में अधिकतम तापमान 28 डिग्री के पार कर गया है। तापामान बढऩे से फरवरी महीने में ही गर्मियों का एहसास होना शुरू हो गया है। हालांकि राजधानी शिमला में दिनभर मौसम सुहाना बना रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया है। प्रदेश में 25 फरवरी से मौसम फिर बिगड़ सकता है। 23 व 24 फरवरी को सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 25 से 27 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 27 फरवरी को मध्य पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने का भी अलर्ट है। मैदानी भागों में 26 व 27 फरवरी को बारिश की संभावना है।
Tags:    

Similar News