इस निर्माण ने अपनी ओर खींचे लोग, कुदरत की बख्शी खूबसूरती को फोरलेन ने लगाए चार चांद
डैहर। हिमाचल लगातार तरक्की के शिखर पर चढ़ता जा रहा है। कुदरत ने जहां हिमाचल को अपार सौंदर्य बख्शा है, वहीं यहां हो रहे निर्माण से भी राज्य को अलग पहचान मिल रही है। ऐसा ही एक निर्माण कीरतपुर-मनाली फोरलेन में हो रहा है, जो अपने आप में सभी को अपनी हो खींच रहा है।
जानकारी के अनुसार सुंदरनगर उपमंडल के डैहर बाजार के साथ लगते पहाड़ पर बाजार से ऊपर 100 फुट से ऊंचा डंगा, जो किरतपुर-मनाली फोरलेन सडक़ हेतु लगाया गया है। इन दिनों डैहर बाजार में आने वाले व यहां से गुजारने वाले लोगों के लिए आकर्षण व आश्चर्य का केंद्र बना हुआ है।
हालात यह हैं कि जो एक बार इस विशालकाय क्रेटवाल तकनीक से निर्मित डंगे को देखता है, वह देखता ही रह जाता है और कई प्रकार की बातें अपने जहन ने सोचने लगता गई। आने वाले दिनों में इस विशालकाय डंगे की ऊंचाई और बढ़ सकती है। डंगे की मजबूती व तकनीक को लेकर डैहर बाजार में आने वाले लोग अपने अपने तर्क दे रहे हैं। बहरहाल इन दिनों डैहर में फोरलेन निर्माण कार्य अंतिम चरण में प्रगति पर है।