इंतजार खत्म! हिमाचल प्रदेश बोर्ड दसवीं के रिजल्ट आज, hpbose.org पर कर पाएंगे चेक

हिमाचल प्रदेश बोर्ड दसवीं का रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन अहम है।

Update: 2022-06-28 04:54 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल प्रदेश बोर्ड दसवीं का रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन अहम है। हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, एचपीबीओएसई (Himachal Pradesh Board of School Education, HPBOSE) 10वीं का परिणाम 2022 आज यानी कि 28 जून, 2022 को रिलीज हो सकता है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एचपी बोर्ड आज दसवीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट https://hpbose.org/ पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि हिमाचल प्रदेश बोर्ड दसवीं का रिजल्ट के नतीजे जारी होने का टाइम फिलहाल जारी नहीं किया गया है। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि, वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें समय के बारे में जानकारी मिल सके।

एचपीबीओएसई 10वीं की परीक्षा में रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 1.15 लाख छात्र एचपी बोर्ड कक्षा 10 टर्म 2 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं। वहीं इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने भी अन्य राज्यों और सीबीएसई बोर्ड की दो टर्म परीक्षाएं होने के चलते दो टर्म में ही आयोजित की गई थी। वहीं हिमाचल प्रदेश बोर्ड के लिए टर्म 1 का परिणाम फरवरी में घोषित किया गया था। इसके अलावा, बोर्ड ने बीते दिन ही HPBOSE 12वीं का रिजल्ट 2022 भी जारी कर दिया है। बता दें कि एचपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 26 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 के बीच आयोजित की गई थीं।
How to check HPBOSE 10th result 2022: एचपी बोर्ड कक्षा 10 परिणाम देखने के लिए ये स्टेप्स करें फॉलो
एचपी बोर्ड कक्षा 10 परिणाम देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org 10वीं रिजल्ट 2022 पर जाएं। इसके बाद, होम पेज पर, लेटेस्ट अनाउंसमेंट सेक्शन पर जाएं। अब एचपी बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2022 के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, रोल नंबर दर्ज करें और सर्च बटन पर क्लिक करें। अब एचपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसके बाद, एक स्क्रीनशॉट लें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
Tags:    

Similar News