हिमाचल में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का आगाज, बाल विवाह रोकथाम पर भी रहेगा जोर
बेटी की शिक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, मंडी में जागरूकता अभियान की शुरुआत
मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 60 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खखरियाना में जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।
यह अभियान 19 नवंबर 2026 से 17 जनवरी 2027 तक चलेगा। इस दौरान बाल विवाह रोकथाम, बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण और मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी।
कार्यक्रम में मिशन शक्ति की योजनाओं, वन स्टॉप सेंटर और महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी भी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों को बेटियों के सम्मान और समान अवसर सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई गई।