शैक्षणिक सत्र 2023-2024 से स्थानीय स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (एसआईएचएम) के छात्रों को प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली से डिग्री मिलेगी।
नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (एनसीएचएमसीटी), पर्यटन मंत्रालय और जेएनयू के बीच आज दिल्ली में एक आधिकारिक समारोह के दौरान एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। समझौता ज्ञापन के अनुसार, जेएनयू एनसीएचएमसीटी के तहत आने वाले सभी संस्थानों को डिग्री प्रदान करेगा।
यहां के खनियारा क्षेत्र में 2012 में स्वायत्तशासी सरकारी संस्थान की स्थापना की गई थी।
Full View
Tags: