Shimla Weather : अटल टनल सहित ऊंचे इलाकों में गिरे बर्फ के फाहे

Update: 2026-02-28 00:49 GMT
Shimla Weather : राज्य की ऊंची चोटियों पर बारिश व बर्फबारी की हल्की हलचल हुई है। राज्य के अटल टनल रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे, जिससे सैलानियों ने इनका लुत्फ उठाया, जबकि जोत में 2.2 व धर्मशाला में 1.2 मिलीमीटर वर्षा रिकाॅर्ड की गई है, जबकि मनाली में भी बूंदाबांदी हुई है। जनजातीय जिलों में पहले ही न्यूनतम पारा शून्य से नीचे माइनस में चला हुआ है, लेकिन बर्फ के फाहे व बारिश होने से यहां तापमान और लुढ़क गया है, जबकि राजधानी शिमला सहित मध्य व मैदानी इलाके पूरी तरह से साफ रहे और धूप खिली रही।
ऊना में अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार कर गया है, जबकि राजधानी शिमला में 17.5 डिग्री रहा है। जानकारी के अनुसार राज्य के कुल्लू और लाहौल घाटी के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ने फिर करवट बदली है। शुक्रवार शाम से अटल टनल रोहतांग सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर बर्फबारी शुरू हुई और इससे इन क्षेत्रों में पारा फिर से गिर गया है, जिससे ठंड बढ़ गई है।
राज्य के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 2.6, ताबो में माइनस 2.4, कल्पा में 0.6 डिग्री रहा है। इसके अलावा शिमला व सुंदरनगर में 8.5-8.5, भुंतर में 7.6, धर्मशाला में 10.2, ऊना में 10.6, नाहन में 11.3, पालमपुर में 9, सोलन में 6.8, मनाली में 3.5, कांगड़ा में 10.4, मंडी में 9.4, बिलासपुर में 11.5, जुब्बड़हटटी में 9.2, सेओबाग में 5.3, बरठी में 8.6, पांवटा साहिब में 13, सराहन में 6.3, देहरा गोपीपुर में 13, नेरी में 15 डिग्री रहा है।
Tags:    

Similar News