Shimla : अब बदमाश अपने मकसद के लिए मंदिरों को भी नहीं बख्श रहे हैं। जिला के चौपाल उपमंडल के अंतर्गत बदमाशों ने डोम देवता के मंदिर में चोरी करने का प्रयास किया तथा मंदिर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।
ओपी मेहता पुत्र संत राम निवासी गांव झीना, डाकघर चांबी, तहसील चौपाल ने पुलिस थाना चौपाल में बताया कि 26 अप्रैल को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गांव भोट में स्थित डोम देवता मंदिर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने भादंसं की धारा 303(2), 62 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।