सिटी क्राइम न्यूज़: राजधानी शिमला में एक युवती के रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई। सदर थाना पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी 19 अप्रैल को दोपहर दो बजे घर से बाजार के लिए निकली थी, लेकिन वह घर वापिस नहीं लौटी। उन्होंने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात शख्स ने उसकी बेटी का अपहरण किया है।
इस मामले के जांच अधिकारी प्रकाश चंद ने बताया कि भादंसं की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर लापता युवती की तलाश शुरू कर दी गई है।