Shimla शिमला: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग को अब तक कुल 1444.56 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पिछले तीन दिनों यानी 24 से 26 अगस्त तक हुई भारी बारिश से 158 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें विभाग की कुल 1,091 सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विक्रमादित्य सिंह ने विधानसभा में एक बयान के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 70 पुलों में से 58 पुल आंशिक रूप से और 12 पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। विभाग ने मरम्मत के लिए 161 जेसीबी, 42 डोजर और 118 टिपर तैनात किए हैं। इसी प्रकार, 462 निजी जेसीबी और 120 अन्य वाहनों की सेवाएं ली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सभी जिलों में बंद सड़कों को युद्धस्तर पर खोलने का प्रयास कर रही है।
Tags: