Shimlaशिमला: उपमंडल रोहड़ू की विशेष टीम ने मंगलवार सुबह नेपाली मूल के एक व्यक्ति से कोडीन फॉस्फेट और ट्रिप्रोलिडीन एचसीएल सिरप एनईआरएक्स 100 एमएल की 70 शीशियां और नाइट्राजेपाम की 530 गोलियां बरामद की हैं।
पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम संजू राय (27) बताया जो उत्तराखंड के पुरोला निवासी विनोद रतूड़ी के घर में रहता है। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।