Shimla: राजीव गांधी की दूरदर्शिता से भारत ने पाई नई दिशा: मुख्यमंत्री सुक्खू
शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत सूचना प्रौद्योगिकी, डिजिटल क्रांति और कंप्यूटर युग में जिस ऊंचाई पर पहुंचा है, उसका श्रेय राजीव गांधी जी की दूरदर्शी नीतियों को जाता है।
उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देकर राजीव गांधी ने नारी सशक्तिकरण की ऐतिहासिक आधारशिला रखी और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त किया।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राजीव गांधी के सपनों के भारत को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर समर्पण भाव से कार्य कर रही है। उनका योगदान हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।