Shimla : एचआरटीसी की बस में लगी आग

Update: 2025-03-12 07:19 GMT
Shimla शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के रामपुर डिपो की एक बस में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। यह घटना शिंगला के हाउसिंग बोर्ड के पास सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। बस चालक मदन के अनुसार उसने बस रोककर यात्रियों को बैठाया ही था कि अचानक उसने बस से धुआं निकलता देखा। चालक ने तुरंत सतर्कता दिखाई और सभी यात्रियों को बस से बाहर निकलने को कहा। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि इस रूट पर अक्सर पुरानी और खस्ताहाल बसें चलाई जाती हैं, जो आए दिन खराब हो जाती हैं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताया जा रहा है कि रामपुर डिपो की करीब 15 बसें अपनी निर्धारित आयु पूरी कर चुकी हैं, फिर भी इन्हें ग्रामीण रूटों पर चलाया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने परिवहन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इन पुरानी बसों को बदला जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
Tags:    

Similar News