Himachal हिमाचल: राज्य में आगामी 22 जून तक बारिश की संभावना है, राज्य के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यह बारिश 18 से 22 जून तक हो सकती है।राज्य के मौसम विभाग के अनुसार, 18 से 20 जून तक हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है।वहीं, 21 और 22 जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इस दौरान, अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।