दिल्ली में मल्लिकार्जुन खडग़े से मिलीं प्रतिभा सिंह

Update: 2023-07-21 18:41 GMT
हिमाचल में भयंकर बरसात के बीच दिल्ली पहुंची कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की मुलाकात अब राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े से हुई हंै। प्रतिभा सिंह ने हिमाचल में अब तक हुए नुकसान के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष को जानकारी दी है। बरसात की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान मंडी संसदीय क्षेत्र में ही हुआ है और प्रतिभा सिंह यहां से सांसद हैं। इस नाते भी वे दिल्ली में केंद्र सरकार के मंत्रियों से पहले ही मुलाकात कर चुकी हैं। जबकि अब उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर तमाम पहलुओं पर चर्चा की है। प्रतिभा सिंह की इस मुलाकात के बाद केंद्र सरकार पर प्रदेश की आपदा में मदद का दबाव बढऩे की संभावना है।
गौरतलब है कि प्रदेश भर में भारी बरसात की वजह से अब तक करीब पांच हजार करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है। केंद्रीय टीमें हिमाचल में हैं और इस नुकसान का आकलन कर रही हैं। हिमाचल से आने वाली इस रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार प्रदेश की मदद को हाथ बढ़ाएगी। प्रदेश को करीब 4500 करोड़ रुपए का नुकसान सडक़, बिजली और पानी के क्षेत्र में हुआ है। प्रदेश भर में 131 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 578 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बागबानों के सेब तैयार हैं और ऐन मौके पर सडक़ें ध्वस्त हो गई हैं। ऐसे में केंद्र सरकार से मदद मिलने में देरी होती है, तो इसका असर बागवानी में भारी नुकसान के तौर पर प्रदेश को झेलना पड़ेगा। फिलहाल, प्रतिभा सिंह ने इस मौके पर कई अहम पहलुओं पर चर्चा की है।
हालांकि प्रतिभा सिंह की इस मुलाकात के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस संगठन में हलचल शुरू हो गई है। दरअसल, प्रदेश में मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्रियों की ताजपोशी होनी है। प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियां भाजपा ने तेज कर दी हैं। भाजपा ने जिलाध्यक्षों की ताजपोशी की है। ऐसे में आगामी दिनों में कांग्रेस की भी संगठनात्मक गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के बीच प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हुई है। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी उनके साथ थे। विक्रमादित्य सिंह ने सडक़ों और नेशनल हाईवे को हुए नुकसान के बारे में जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से साझा की है।
Tags:    

Similar News

-->